23 अगस्त को ज्वालामुखी में होगी ऑल इंडिया सेवानिवृत्त ग्रामीण डाक सेवक संगठन की बैठक

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – व्युरो

ऑल इंडिया सेवानिवृत्त ग्रामीण डाक सेवक संगठन कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की आगामी मीटिंग गीता भवन ज्वालामुखी मैं 23 अगस्त मंगलवार को 10:30 बजे सुबह रखी गई है जिसमें नए सदस्यों का स्वागत किया जाएगा और अपनी समस्याओं के समाधान बारे विचार विमर्श किया जाएगा।

इसमें ग्रामीण डाक सेवक जो कि 30 और 40 वर्ष विभाग में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं और बिना पेंशन ही उनको सेवानिवृत्त कर दिया गया ।

रघुनाथ सिंह गुलेरिया महासचिव ऑल इंडिया सेवानिवृत्त जीडीएस ऑर्गेनाइजेशन कांगड़ा ने नए पुराने साथियों से अनुरोध किया है कि वह समय अनुसार बैठक में भाग लेकर आगामी रणनीति की रूपरेखा तय करें।

उन्होंने प्रधान हेमराज ऑल इंडिया सेवानिवृत्त जीडीएस ऑर्गनाइजेशन कांगड़ा और आज तक विभाग ने कमलेश चंद्र रिपोर्ट कमेटी की रिपोर्ट अनुसार ना तो 12 24 36 टाइमस्केल दिया गया और ना ही उसकी अनुशंसा अनुसार ग्रेच्युटी और पेंशन रिटायर्ड ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों को दी गई ।

सेवानिवृत्ति के समय दी जाने वाली ग्रेजुएटी 500000 होनी चाहिए थी इन सब मांगों के बारे में इस बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा।

साथ ही सरकार को मांग पत्र पेश किया जाएगा अगर फिर भी कोई बात नहीं बनती है तो ऑर्गनाइजेशन कोर्ट में जाने का विकल्प भी खुला रखेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...