दल बदल करने वाले विधायकों की शामिल दलों में हुई दुर्गति देखकर शायद अब आगे दल बदल पर लगे रोक

--Advertisement--

Image

दुराना – नवीन गुलेरिया 

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने हाल ही में हिमाचल के दल बदल विधायकों के शामिल दलों में हो रही दुर्गति को देखते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि

जो विधायक राजनीति महात्वाकांक्षी सोच लेकर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं उन्हें यह जरा भी एहसास नहीं था कि दल बदल करने पर हमारा शामिल दल में इस कदर स्वागत होगा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में जाना तो दूर की बात उल्टा अपने घर बाहर निकलना ही बंद हो जाएगा।

दल बदल करने वाले विधायकों को अब अपनी टिकट एवं जीत को लेकर चिंताएं सताने लगीं हैं, कि क्या हमें शामिल हुए दल से टिकट मिलेगी या नहीं और टिकट मिलने पर क्या जीत मिल पाएगी या नहीं।

क्योंकि दल बदल करने वाले विधायकों का विरोध के कारण एकाएक जनता से संपर्क टूटने लगा है जबकि चुनावों के नज़दीक जीत सुनिश्चित करने केलिए जनता से जनसंपर्क को बढ़ावा दिया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...