ट्रेजरी का लैंडलाइन दूरभाष बना सफेद हाथी, बजती रहती है घंटी…उठाता कोई नहीं

--Advertisement--

Image

नाहन – नरेश कुमार राधे 

जिला कोषाधिकारी कार्यालय नाहन का लैंडलाईन टेलीफोन सफेद हाथी बन चुका है। लैंडलाइन नंबर 222380 पर घंटी बजती रहती है, परंतु पिछले तीन माह से कोई भी अधिकारी इसे अटेंड नहीं कर रहा है, जिसके चलते विशेषकर पैंशनर्ज में रोष व्याप्त है।

बता दें बीते तीन माह से राजगढ़ क्षेत्र के अनेक पैंशनर्ज अपने छठे वेतन आयोग की संशोधित पैंशन बारे जिला कोषाधिकारी कार्यालय नाहन में संपर्क कर रहे हैं।

परंतु खेद का विषय है कि ट्रेजरी के किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा इस दूरभाष को नहीं उठाया जाता है। इससे विशेषकर सरकारी सेवा से सेवानिवृत कर्मचारियों में विभाग की उदासीनता के प्रति रोष व्याप्त है।

सेवानिवृत कर्मचारी प्रेम चंद, कांता कश्यप, देशराज, सुंदर सिंह, दुर्गा सिंह, हेतराम सहित अनेक पैंशनर्ज ने बताया कि जो कर्मचारी जनवरी 2016 के उपरांत रिटायर हुए हैं, उन्हें अभी तक छठे वेतन आयोग का लाभ मिल पाया है।

इस बारे रिटायर कर्मचारियों द्वारा संशोधित पैंशन बारे जिला कोषाधिकारी कार्यालय में 01702-222380 पर पिछले कुछ महीनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, परंतु कोई भी अधिकारी इसे नहीं उठाता है।

जिस कारण रिटायर कर्मचारियों ने डीसी नाहन और मुख्यमंत्री को शिकायत करने का मन बना लिया है। इनका कहना है कि सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कार्यालयों में दूरभाष स्थापित किए गए हैं, ताकि लोग कार्यालय आने की बजाए दूरभाष पर अपने काम अथवा जरूरी सूचना प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बीएसएनएल से भी दूरभाष के क्रियाशील होने की अनेकों बार पुष्टि कर ली गई है। दूरभाष बिल्कुल क्रियाशील है, परंतु फ़ोन उठाता कोई नहीं है। जिस वजह से इनके द्वारा कोषाधिकारी कार्यालय की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं।

पैंशनर्ज द्वारा सरकार व जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि बारे आवश्यक कार्यवाही करें। जिला कोषाधिकारी को निर्देश जारी करें कि आम जनता के लैंडलाइन पर आई कॉल को अटेंड किया करे अथवा डीटीओ अपना मोबाइल नंबर आम जनता के लिए जारी करें, ताकि लोग सीधे तौर पर संपर्क कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...