करमाला में चोर गहने और नकदी लेकर फरार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

ग्राम पंचायत स्वाहण के गांव करमाला में चोरों ने एक महिला के घर से नगदी व सोने के गहनों पर हाथ साफ कर लिया।

घर की मालकिन बंतो देवी ने बताया कि रात करीब 2:00 बजे जब वह अपने घर पर बरामदे में सोई हुई थी तो एक युवक ने उसको चाकू दिखाकर चुप रहने को कहा।

इसके बाद चोरों ने कमरे के भीतर रखा सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया तथा ट्रंक में रखी नगदी व सोने के गहने लेकर फरार हो गए।

जमना देवी ने बताया कि ट्रंक में गहनों सहित करीब 24 हजार रु की नकदी शामिल थी। महिला द्वारा चोरी की वारदात की शिकायत पुलिस थाना स्वारघाट में कर दी गई है।सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस थाना प्रभारी स्वारघाट बलबीर सिंह ने बताया कि करमाला गांव से चोरी की वारदात की शिकायत मिली थी जिस पर मौके का मुआयना करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...