सुजानपुर में बाढ़ के हालात, डूबने की कगार पर पहुंचे घर

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 20 अगस्त – अनिल कपलेश

हिमाचल केसुजानपुर के खैरी गांव में शनिवार सुबह “व्यास” नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। हालात ये हो गए कि ब्यास नदी के किनारे बने हुए 15- 16 घरों के अंदर पानी इस कदर दाखिल हो गया है कि बाढ़ के हालात के कारण घर डूबने की कगार पर है।

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। घरो के अंदर कई लोग फंसे हुए है। जिन्हें निकालने के लिए युद्ध स्तर पर कोशिश की जा रही है।

मौके पर प्रशासन,फायर बिग्रेड तथा पुलिस विभाग की टीम पहुंच चुकी हैं। वहीं होमगार्ड के जवान भी तैनात है। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इन घरों में बूढ़े और बच्चे भी हैं, जिन्हें रेस्क्यू करना है। कुल मिलाकर 20 से 25 लोग  इन घरों में फंसे हुए हैं । पानी का जलस्तर इस कदर है कि पूरे का पूरा इलाका डूब गया है, घर भी आधे से ज्यादा डूब चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...