भारी बारिश से तबाही ! टूटकर गिरा चक्की पुल…पंजाब-हिमाचल रेल लाइन ठप

--Advertisement--

Image

नूरपुर, 20 अगस्त – देवांश राजपूत

हिमाचल में भारतीय रेलवे लाइन की ऐतिहासिक धरोहर पठानकोट-कांगड़ा जोगेंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर चक्की पूल बारिश की भेट चढ़ गया है। इस कारण पंजाब व हिमाचल के बीच रेल ट्रैफिक बंद हो गया है।

बरसात के कारण चक्की के नजदीक रेलवे का पुल बाढ़ की भेंट चढ़ गया। बता दें कि ये चक्की पुल बेहद पुराना था। पंजाब को हिमाचल के रेलवे ट्रैक से जोड़ने वाला एकमात्र पुल था।

जानकारी के मुताबिक पंजाब की तरफ से पहले से ही क्षतिग्रस्त हिस्सा अब पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आकर बह गया है। बता दें कि इससे पहले भी इस पुल का कई बार ओवरफ्लो होता रहा है, लेकिन समय रहते पुल की सुध नहीं ली। लगातार हो रही भारी बारिश से आज ये पुल बाढ़ की भेंट चढ़ गया।

आपको बता दें कि मौजूदा सरकार ने चौड़ीकरण करवाने को लेकर कई बार हवाई सर्वे भी करवाए गए, जिसे बाद में ऐतिहासिक धरोहर डिक्लेयर करते हुए अपने हाल पर छोड़ दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...