केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया सद्भावना दिवस

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में सद्भावना दिवस मनाया गया। सद्भावना दिवस को शांति और सौहार्द दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन विद्यालय के सद्भावना क्लब के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें सर्वप्रथम बच्चों ने सामूहिक सद्भावना गीत प्रस्तुत किया।

कक्षा नौवीं के छात्र ईशान ने विद्यालय को हिंदी में तथा कक्षा नौवीं की छात्रा जाह्नवी ने अंग्रेजी में सद्भावना प्रतिज्ञा दिलवाई। इसके बाद कक्षा नौवीं की छात्रा व सद्भावना क्लब की कप्तान यशिका ने सद्भावना दिवस पर शानदार भाषण प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

इसके उपरांत कक्षा पांचवीं की बालिका वाणिका ने सुमधुर कंठ से कविता प्रस्तुत की। कक्षा दूसरी के नन्हें – मुन्नें बच्चों ने विभिन्न राज्यों की पोशाक में आकर एकता व सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संचालक महोदय ने सभी को सद्भावना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और संदेश दिया कि शांति और सद्भाव को अपने देश व देश के बाहर भी स्थापित करने के लिए कृत संकल्प रहना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में 100 हैल्परों की भर्ती, 5 दिसंबर को होंगे साक्षात्कार

ऐक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हैल्परों के 100 पदों...