चंबा में मलबा में दबने से दंपती और बेटे की मौत

--Advertisement--

Image

चुराह – धर्म नेगी 

जिला के भटियात क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी के तहत आने वाले चुड़ाना गांव में घर के भीतर मलबा घुस जाने के कारण पति पत्नी तथा एक बेटे की मौत हो गई। इस दंपती का छोटा बेटा अपनी दादी के साथ पक्के मकान में सोया था जिसके कारण वो सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार करीब 38 वर्षीय धर्म लाल नामक शख्स अपनी पत्नी तथा 15 वर्षीय बेटे के साथ स्लेटपोश मकान में सोया था। वहीं देर रात भारी बारिश के कारण मलबा घर के अंदर जा घुसा। मलबे के चपेट में सोते हुए तीनों आ गए तथा उनकी मौत हो गई।

मलबा इतना ज्यादा था कि कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव बरामद किए जा सके। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में दुख की लहर दौड़ गई। मलबे में दबे पति-पत्नी और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी भेज दिया गया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

SDM जगन ठाकुर

Sdm जगन ठाकुर ने कहा है कि सभी बॉडी को रिकवर कर के पोस्ट मातम के लिए भेज दिया गया है और बाकी लोग सैफ जगह में भेज दिया गया है। जो भी प्रसाशन की औऱ से पूरी मदत दी जा रही है। वही भटियात के विधायक ने भी इस पर गहरा दुख प्रकट करते हुये कहा कि इस गरीव परिबार को प्रसासन की और से हर संभव सहायता देने की आस्वासन दिया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...