चिंतपूर्णी बाजार में किन्नर सहित ड्राइवर से मारपीट, तोड़े कार के शीशे

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

चिंतपूर्णी बाजार में आपसी रंजिश के चलते एक किन्नर व उसके ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में किन्नर व उसके ड्राइवर को चोटें पहुंची है।

पुलिस ने घायल किन्नर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कशिश महंता निवासी चिंतपूर्णी ने बताया कि शाम को अपनी गाड़ी में ड्राइवर के साथ रफीक मोहम्मद के साथ चिंतपूर्णी जा रही थी।

चिंतपूर्णी बाजार में पहुंचने पर अजय ठाकुर, पोमी, अजु, मनीष, गगन, गौरव ने आपसी रंजिश के कारण रास्ता रोक कर इसके व इसकी गाड़ी के चालक रफीक मोहम्मद के साथ मारपीट की है। इस दौरान कार के शीशे भी तोड़ दिए। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने कशिश महंता की शिकायत पर 6 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...