आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर 22 अगस्त को डाडा सीबा आएंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

--Advertisement--

Image

जसवां प्रागपुर – आशीष कुमार 

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 22 अगस्त को डाडा सीबा आ रहे हैं। यहां दस हजार लोगों का कार्यक्रम रखा गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आदेश से प्रदेशभर में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर जगह कार्यक्रम रखे हैं। इसी कड़ी में देहरा उपमंडल के जसवां- परागपुर के डाडा सीबा में यह कार्यक्रम रखा गया है।

यह अमृत महोत्सव इसलिए मनाया जा रहा है कि आज के बच्चों, समाज, नोजवानों व नई पीढ़ी को पता चले कि हिमाचल प्रदेश पहले कहां था और आज कहां है।

हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता की चर्चा भी यहां होगी। इसके लिए शुक्रवार को भाजपा मंडल जसवां परागपुर की बैठक मोइन के ग्रीन वैली रिजॉर्ट में हुई।

यहां 22 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

ये रहें मौजूद 

इस मौके पर भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महामंत्री रूपेंद्र सिंह डैनी, वीरेंद्र सहित समस्त मण्डल कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...