मंत्री सरवीन चौधरी ने शाहपुर स्कूल में 90 लाख से बनने वाले प्रशासनिक भवन का उद्धघाटन एवं दरगेला में राशन डिपो का किया आगाज़

--Advertisement--

Image

शिक्षा पर व्यय हो रहे 8412 करोड़ : सरवीण चौधरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत, 90 लाख से बनने वाले प्रशासनिक भवन का उद्धघाटन, दुरगेला में राशन डिपो का आगाज़

शाहपुर 19 अगस्त – नितिश पठानियां 

प्रदेश में शिक्षा सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया है और चालू वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र में 8412 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

यह जानकारी समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के वार्षिकोत्सव , स्कूल में 90 लाख से बनने वाले प्रशासनिक भवन का उदघाटन तथा दरगेला राशन डिपो का शुभारंभ के अवसर पर दी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावियों को पुरस्कृत भी किया।

सरवीण ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए 6 सूत्रीय कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 का क्रियान्वयन, आई टी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, मेधा प्रोत्साहन, समाज एवं अभिभावकों की भागीदारी, पर्यावरण एवं प्रकृति से परिचय तथा रोजगार एवं परामर्श है।

उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ कुशल बनाने के लिये भी सरकार प्रयासरत है। शिक्षा के माध्यम से ही हम व्यक्तित्व मानसिक कुशलता नैतिक और शारीरिक शक्ति का विकास करना सीखते हैं।

बिना उचित शिक्षा के एक व्यक्ति अपने जीवन के सभी शैक्षिक लाभों से वंचित रह जाता है ।शिक्षा निजी और पेशेवर जीवन में सफलता की इकलौती कुंजी है। शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल प्रदान करती है।

सरवीण चौधरी ने कहा किआज के समाज में शिक्षा का महत्व कार्य काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है।

शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सकें। शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है , यही कारण हमें शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्त्व रखती है।

उन्होंने कहा कि आज के समाज में शिक्षा का महत्व कार्य काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सकें।

शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है , यही कारण हमें शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्त्व रखती है।

शाहपुर में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने हेतु उनके द्वारा हाल ही में धारकंडी में महाविद्यालय , हरचाकियाँ में तकनीकी संस्थान खुलवाए गए हैं। जिनके बनने से हजारों छात्र घर के पास ही शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।

सरवीण ने बताया कि 896 लाख की लागत से संयुक्त कार्यालय भवन शाहपुर में 90% बनकर तैयार हो चुका है।

सब ट्रेजरी का निर्माण भी 70 लाख की लागत से हो रहा है ये कार्य भी 90% बनकर तैयार हो चुका है लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस की बढोउतरी 99 लाख से की गई यह भी कार्य 70% हो चुका है।

इसके अलावा 424 लाख की लागत से शाहपुर हॉस्पिटल 100 बिस्तर वाला बनाया जा रहा है 60% कार्य पूरा हो चुका है।

शाहपुर आई टीआई बिल्डिंग 275 लाख, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरीणी में साइंस लैब 110 लाख, शाहपुर क्यारी सड़क पर 50 लाख, शाहपुर में होम गार्ड बिल्डिंग पर 24 लाख , क्यारी में उपस्वास्थ्य केन्द्र पर 29 लाख रूपये व्यय किये गये ।

इसके उपरांत माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने गाँव डोहब में भारी बारिश के कारण राजकुमारी का मकान गिरने पर निरीक्षण किया साथ ही फौरी राहत प्रदान की । तथा उनको जल्द ही मकान बनवाने का भी आश्वासन दिया । ताकि इस गरीब परिवार को फिर से आशियाना मिल सके ।

स्कूल में स्टेज व इंटरलॉक टायल लगवाने की घोषणा की। इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने दुर्गेला व शाहपुर में लोगों की समस्याओं को सुना।

ये रहें मौजूद 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, एक्सएईएन विद्युत संदीप चौधरी,एसडीओ लोकनिवि बलबीत, फ़ूड इंस्पेक्टर सुरेश ठाकुर , प्रधान दुर्गेला भारती , मोनी बाला , शिक्षक संघ प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार , प्रधानाचार्य शाहपुर अनिल जरियाल ,डीपीआई जितेन्द्र राय सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य ,अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...