खाई में लुढ़की जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे प्रशिक्षु डॉक्टरों की कार, एक की मौत…4 घायल

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 19 अगस्त – नरेश कुमार

मेडिकल कॉलेज नेरचौक के 5 प्रशिक्षु डॉक्टरों को जन्मदिन का जश्न मनाना महंगा पड़ गया। प्रशिक्षु डॉक्टरों की कार बल्ह उपमंडल के खियूरी गांव में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार करीब 50 से 60 फीट खाई में लुढ़क गई, जिस कारण कार सवार एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज नेरचौक के चार महिला प्रशिक्षु डॉक्टर सहित एक पुरुष प्रशिक्षु डॉक्टर देर रात जन्मदिन का जश्न मनाकर वापस अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बीएसएल परियोजना की बग्गी टनल के समीप खियूरी गांव में कार अनियंत्रित होकर 50 से 60 फुट खाई में लुढ़क गई।

हादसे में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की मौत जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। वही एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज नेरचौक में इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही बल्ह पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। मामले की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...