स्कूल ग्राउंड में सीढ़ियों पर आपत्तिजनक हालत में बैठे पकड़े प्रेमी जोड़े

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

बस स्टैंड हमीरपुर के साथ स्थित ब्वायज स्कूल ग्राउंड युवक-युवतियों के आराम फरमाने का अड्डा बन गया है। एक तरफ जहां खिलाड़ी इस मैदान में खेलने आते हैं। वहीं ग्राउंड की सीढिय़ों पर युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में बैठे नजर आते हैं।

शिकायत मिलने पर हमीरपुर पुलिस ने वीरवार को स्कूल ग्राउंड में दबिश दी। पुलिस को देखते ही कई जोड़े ग्राउंड से भाग गए। पुलिस ने कुछ युवक युवतियों को घेरा और उनसे कड़ी पूछताछ की।

पता चला है कि अधिकतर जोड़े पड़ोसी जिलों से यहां पहुंचते हैं। इनमें से कुछ युवक युवतियां स्थानीय कोचिंग सेंटर में दाखिल हैं।

ये जोड़े सारा दिन स्कूल ग्राउंड में बैठे रहते हैैं।बताया जा रहा है कि ऐसे ही हालात चिल्ड्रन पार्क हीरानगर के जंगल में भी बने हुए हैं।

वहीं पुलिस की कार्रवाई की दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है। लोगों ने एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा से आग्रह किया है कि पुलिस इस अभियान को लगातार जारी रखे।

क्या कहते हैं अधिकारी

उधर, एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव गौतम के कार्यभार संभालने के बाद जिला में नशे और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...