हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, 50 से ज्यादा सड़कें अभी भी ठप

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 19 से 21 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। पूरे प्रदेश में 24 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

विभाग के अनुसार भारी बारिश की स्थिति में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है। ऐसे में लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

उधर, राज्य आपदा संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में गुरुवार सुबह तक प्रदेश में 83 सड़कें ठप थीं। इसके अलावा 31 बिजली ट्रांसफार्मर व नौ पेयजल परियोजनाएं भी बाधित हैं।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में भारी बारिश की संभावना है।

24 घंटों के दौरान नेहरी में 119, धर्मशाला व हमीरपुर 16-16, गोहर 12, जोगिंद्रनगर और राजगढ़ में 6-6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...