ब्यास में कचरा फैंकने पर सख्ती, नगर पंचायत भुंतर व ठेकेदार पर लगा इतना जुर्माना

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

ब्यास नदी में कचरा फैंकने के मामले पर डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने नगर पंचायत भुंतर और उसके सफाई ठेकेदार पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना किया है। इस संबंध में डीसी ने आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार जुर्माना एक सप्ताह के भीतर सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को चुकाना होगा। यदि इन आदेशों के अनुसार जुर्माना अदा नहीं किया गया तो 18 फीसदी प्रतिमाह के हिसाब से अतिरिक्त जुर्माना चुकाना होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वीडियो

बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें दावा किया गया था कि नगर पंचायत भुंतर में एक वाहन द्वारा कचरा नदी में फैंका जा रहा है। इन दावों की सच्चाई के लिए एसडीएम कुल्लू को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। एसडीएम की तरफ से 10 अगस्त को जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी गई थी।

जांच रिपोर्ट के बाद साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के दावे सही हैं और जिस वाहन द्वारा कचरा ब्यास नदी में फैंका जा रहा है, वह नगर पंचायत भुंतर के सफाई ठेकेदार का है।

इसके चलते डीसी ने नगर पंचायत भुंतर व सफाई ठेकेदार को जुर्माना किया है, साथ ही ब्यास नदी में कचरा न फैंकने को लेकर सख्त हिदायत दी है।

इस मामले पर एसडीएम कुल्लू द्वारा 15 दिनों के बाद फिर से निरीक्षण किया जाएगा। यदि फिर से लापरवाही बरती जाएगी तो नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को इस संबंध में आगामी कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...