अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

नालागढ़, 18 अगस्त – रजनीश ठाकुर 

शहर के भरतगढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा देर रात हुआ जब कार चालक जसवीर सिंह अपनी कार से नालागढ़ से दभोटा अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चौकी वाला पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में देवभूमि क्षत्रिय संगठन दभोटा इकाई के उपाध्यक्ष व रिटायर्ड पुलिसकर्मी है।

थाना नालागढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं स्वर्ण संगठन ने भी जसवीर सिंह की मृत्यु पर दुख प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...