किसान की बेटी तमन्ना शर्मा बनी भारतीय सेना में कैप्टन

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

बाबा बालकनाथ की तपोस्थली शाहतलाई की बेटी तमन्ना शर्मा के लेफ्टिनेंट से कैप्टन बनने पर परिवार व सगे संबंधियों के साथ साथ कस्बे में खुशी की लहर है। बुधवार को कमांडेंट बेस अस्पताल दिल्ली कैंट मेजर जनरल एसके सिंह ने तमन्ना को कैप्टन का तगमा सितारे देकर उपाधि से नवाजा है। इस मौके पर अन्य अधिकारियों के साथ-साथ बेस अस्पताल प्रिंसिपल ब्रिगेडियर अलेयम्मा फिलीपोस भी उपस्थित रही।

तमन्ना शर्मा ने बताया कि कम आयु में कैप्टन का पद पाकर प्रसन्न है। इस उपाधि तक पहुंचने के लिए माता-पिता का काफी योगदान रहा है। किसान परिवार में जन्मी तमन्ना शर्मा ने भारतीय सेना एनएमएस कैप्टन रैंक पर पहुंचकर कस्बे का गौरव बढ़ाया है। तमन्ना के पिता किसान होने के साथ-साथ शाहतलाई में दुकान करते हैं, जबकि माता गृहिणी है।

अगस्त 2020 में आरआर अस्पताल दिल्ली से बीएससी नर्सिंग कर बेस अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ था। आरआर हॉस्पिटल दिल्ली में ही बीएससी नर्सिंग के लिए तमन्ना का चयन हुआ था।

तमन्ना के कैप्टन बनने पर मिल्क फेडरेशन के पूर्व डायरेक्टर हरपाल कालिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कौशल, पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमारी, पार्षद अंजू शर्मा व पृथ्वी चंद धीमान, पूर्व पार्षद शशि पाल शर्मा, सुरेंद्र कौशल, अशोक कौशल, हरबंस लाल शर्मा, रामकिशन शर्मा, पविंद्र शर्मा, एडवोकेट रमाकांत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रविंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि ने बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...