हिमाचल में 16 व 18 साल के दोस्तों की डूबने से मौत, मछलियों के जाल में फंसे शव

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र की सीर खड्ड में मंगलवार से लापता दो छात्रों के शव वीरवार को करीब 15 किलोमीटर दूर डैम में मिले हैं। एक छात्र का शव मछली पकड़ने वाले जाली में फंसा बलघाड़ के निकट डैम में मिला है तो दूसरा शव बकैण के निकट डैम में तैरता हुआ मिला है।

तीसरे दिन मिले इन शवों की शिनाख्त के लिए अब परिवार के लोगों को बुलाया गया है और उसके बाद पुलिस की तलाश खत्म होगी। बता दें कि यह दोनों छात्र मंगलवार के दिन सीर खड्ड में सुन्हानी के निकट नहाने उतर गए थे और उसके बाद वापस नहीं निकल पाए।

पुलिस ने बताया कि 16 अगस्त को उन्हें निशांत पुत्र प्यारेलाल निवासी गांव तुंगडी डाकघर सेर ग्राम पंचायत गालियां तहसील झंडुता जिला बिलासपुर उम्र लगभग 18 साल जो बरठीं आईटीआई में पढाई कर रहा है तथा अमन पुत्र कश्मीर सिंह निवासी पता उपरोक्त उम्र 16 साल जो सुन्हाणी स्कूल में पढ़ता है तथा तुंगड़ी में अपने नाना कर्म सिंह के घर में रहता था।

उनके सीर खड्ड में डूबने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर उन्होंने अलग अलग टीमें बनाकर रेस्कयु किया, लेकिन बुधवार देर शाम तक उनकी कोई भनक नहीं लगी। अब पुलिस को सुबह उनके मिलने की सूचना मिली है।

गालियां पंचायत प्रतिनिधि तोता राम ने बताया कि लापता बच्चों की जानकारी अभी मिली है, लेकिन पहचान के बाद ही स्पष्ट होगा कि वह शव उन्हीं के हैं या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...