कैबिनेट मंत्री बिक्रम ठाकुर बोले- हिमाचल में अभी और होंगे बड़े धमाके, थोड़ा इंतजार तो करिए

--Advertisement--

Image

प्रागपुर – आशीष कुमार 

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस विधायक पवन काजल व विधायक लखविंदर राणा का भाजपा में आने का स्वागत किया है.

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पवन काजल के साथ बहुत बड़ा वर्ग भाजपा के साथ जुड़ने जा रहा है. बिक्रम ठाकुर ने कहा कि अभी ओर धमाके होंगे. कांग्रेस के बड़े नेता एक साथ भाजपा जॉइन करने वाले हैं. देखना कांग्रेस पार्टी सिकुड़ कर रह जाएगी. कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश में परिवार वाद के कारण पिछड़ रही है.

वहीं बिक्रम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाने साधे. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो मर्जी मेनिफेस्टो तैयार करले कुछ होने वाला नहीं है.

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष ही पिछले दिनों भाजपा जॉइन कर गया. हिमाचल के लोग धर्म व राष्ट्रवाद में अपना विश्वास रखते हैं, लेकिन भगवंत मान पंजाब में खालिस्तानियों के जलूस को पुलिस सुरक्षा देते हैं.

ऐसे लोगों को हिमाचल की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. बिक्रम ठाकुर अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परागपुर में लाभार्थियों को चेक वितरित करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. यहां 43.62 लाख रुपये के चेक 255 लाभार्थियों को वितरित किए गए.

युवाओं की पूरी तरह से मदद की जा रही है

इसके उपरांत उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण विश्राम गृह परागपुर में जनसंवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को सुना. बिक्रम ठाकुर ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है. उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं तथा बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिये मुख्यमंत्री स्वाबलंबन तथा स्टार्टअप जैसी योजनाएं आरंभ की गई हैं, जिसमें सरकार की ओर से युवाओं की पूरी तरह से मदद की जा रही है.

संसार तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग के लिए पेंशन की व्यवस्था उपलब्ध करवाने का मार्ग सुनिश्चित किया है और चालू वित वर्ष में एक लाख और लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलेगा.

वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में 2 लाख 21 हजार लोगों को पेंशन स्वीकृत की गई है. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर सरकार द्वारा 1300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं.

ये रहें मौजूद 

इस अवसर पर जिला परिषद् अश्वनी, पूर्व अध्यक्ष बीडीसी कमलेश, महासचिव रूपिन्द्र, प्रधान जंडौर सुरेश, उप प्रधान भरोली जदीद सुरेन्द्र शर्मा, प्रधान कटोह टिक्कर उर्मिला, तहसीलदार रक्कड अमित शर्मा, तहसीलदार जसवां अंकित शर्मा, नायब तहसीलदार अभिराय ठाकुर, अध्यक्ष महिला मोर्चा सत्या सूद, महिला मोर्चा सदस्य जयंत, सुषमा, संसार तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...