हिमाचल: गुस्से में कोबरा ने फैलाया फन, मौत की दहलीज से मासूम को बचा लाई महिला

--Advertisement--

Image

सोलन, 17 अगस्त – रजनीश ठाकुर

“जाको राखे साइयां मार सके न कोई” ये पंक्तियां एक घटना में सटीक साबित हुई है। ये भी जरूरी नहीं कि भगवान खुद आकर किसी को बचा ले, वो इंसान के रूप में आपके लिए मसीहा भेज देता है। घटना हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ की गोल मार्केट का है।

एक महिला मासूम बच्चे के साथ घर से बाहर आई। जैसे ही दोनों बाहर निकले तो एक काले रंग का जहरीला कोबरा सांप सीढ़ियों की ओट में घात लगा कर बैठा हुआ था। मासूम बच्चा इससे अनजान था, धीरे से बच्चे का पांव पड़ने पर कोबरे ने फुंकार भरी। महिला ने बगैर डरे बच्चे को लपक के गोद में उठा लिया।

मासूम बच्चे से मौत एक कदम की दूरी पर थी। बच्चे ने जैसे ही सांप देखा बच्चा डर कर वापिस उसी तरह भाग गया, जिस तरफ सांप था। सांप बच्चे को डसने वाला था कि महिला ने उसे खींच लिया, जिससे बच्चे की जान बच गई। हालांकि इस बात का पता नहीं चला है कि महिला बच्चे की मां थी या नहीं लेकिन वो मासूम के लिए फ़रिश्ते से कम नहीं थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...