अदानी व अन्य कंपनियों को बागवानों के शोषण व लूट की खुली छूट दे रही है सरकार : सयुंक्त किसान मंच

--Advertisement--

Image

शिमला, 17 अगस्त – जसपाल ठाकुर

सयुंक्त किसान मंच ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में अब किसान सभा व किसानों के अन्य संगठनों ने सयुंक्त किसान मंच के बैनर तले शिमला के मॉलरोड पर प्रदर्शन किया। किसानों ने धारा-144 तोड़ते हुए मॉलरोड के रिपोर्टिंग रूम के बाहर इक्कठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान किसान रिज से स्केंडल पॉइंट से शेरे पंजाब से नारे लगाते हुए रिपोर्टिंग रूम तक आये और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस भी खड़ी उन्हें देखती रही और गिरफ्तार नहीं कर सकी। किसान मॉलरोड पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि अदानी एग्री फ्रेश द्वारा जो सेब खरीद का दाम तय किये हैं, उसे पूर्ण रूप से नकारता है। क्योंकि यह गत वर्ष की तुलना में काफी कम है, जबकि खाद कीटनाशक फफूंदनाशक, कार्टन, ट्रे व अन्य लागत वस्तुओं की कीमतों में 25 से 80 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई।

गत वर्ष कंपनियों के द्वारा जिस सेब के दाम 85 रुपये, 73 रुपये, 63 रुपये व 53 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तय किए थे, वह इस वर्ष  अदानी द्वारा 76 रुपये, 68 रुपये, 60 रुपएव 52 रुपये प्रति किलो तय किए गए हैं।

इससे स्पष्ट हो जाता है कि सरकार अदानी व अन्य कंपनियों के दबाव में काम कर रही है और इन कंपनियों को बागवानों के शोषण व लूट की खुली छूट दे रही है।

मंच सरकार से मांग करता है कि सरकार तुरन्त अदानी व अन्य कंपनियों द्वारा घोषित दाम को निरस्त करे तथा कंपनियों के द्वारा बागवानों के शोषण व लूट पर तुरंत रोक लगाए। उन्होंने कहा कि वह जेलो में जाएंगे और वहां से भी आंदोलन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...