BREAKING: हिमाचल में कांग्रेस को झटका, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल और MLA लखविंदर राणा ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल भाजपा में शामिल हो गए हैं. उनके अलावा, कांग्रेस के नालागढ़ से विधायक लखविंदर राणा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है. उन्होंने दिल्ली में सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली.

बता दें कि पवन काजल कांगडा से कांग्रेस विधायक हैं. साल 2012 में वह यहां से आजाद जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे. क्योंकि भाजपा ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दी थी. बाद में 2017 विधानसभा चुनाव में भी पवन काजल ने जीत हासिल की थी.

इससे पहले, हिमाचल भवन में सीएम जयराम ठाकुर और सुरेश कश्यप ने पूरे मसले पर चर्चा की. इस दौरान पवन काजल भी उनके साथ थे. जब सीएम जयराम ठाकुर हिमाचल भवन से निकले तो उनके पीछे-पीछे पवन काजल चलते हुए दिखे.

भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में हुए दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता हासिल की है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद थे.पवन काजल और राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है.

कांग्रेस के दो कद्दावर नेता आज हमारे साथ जुड़े है. केंद्र ने हमारी हरसंभव मदद की है और नवंबर महीने में हिमाचल में चुनाव संभावित हैं. हमने हिमाचल को अलग पहचान दिलाई है.

पेशे से बिल्डर, विधानसभा की बिल्डिंग भी बनाई

पवन काजल का जन्म 6 मई 1974 को गांव सहौड़ा में हुआ. पेशे से बिल्डर रहे काजल ने बाहरवीं तक की पढ़ाई की है. परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं. धर्मशाला में तपोवन स्थित विधानसभा परिसर भी पवन काजल ने ही बनाया है.

पवन काजल विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के साथ जुड़े. जिला परिषद के खोली वार्ड से दो बार सदस्य भी चुने गए. पवन काजल ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं.

कांगड़ा में गद्दी और ओबीसी समुदाय की बाहुलता है. यहां गद्दी समुदाय के चार लाख से ज्यादा वोट हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर ओबीसी समुदाय आता है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...