चम्बा प्रशासन की अनूठी सोच, वर्षा के जल का संग्रह कर 102 “अमृत सरोवरो” का निर्माण

--Advertisement--

Image

चंबा, 16 अगस्त – भूषण गुरुंग

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ज़िला में 15 अगस्त महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 75 अमृत सरोवर बनाने को लेकर ग्रामीण विकास विभाग को लक्ष्य प्रदान किया गया था। इसके तहत जिला के विभिन्न विकास खंडों में 102 ऐसे स्थानों का चयन किया गया, जहां पर अमृत सरोवर बनाए जा सके।

डीसी राणा ने बताया कि इसके अंतर्गत चंबा जिला में 10 लाख लीटर से 90 लाख लीटर की क्षमता वाले 102 जल सरोवरो का निर्माण किया गया। जिसमें 83 सरोवरों का उद्घाटन गावों के बजुर्गो, स्वतंत्रता सेनानियों और सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि अमृत सरोवर बनाने का उद्देश्य वर्षा के पानी का संचय और एकत्रित पानी से भूजल पुनर्भरण के साथ सिंचाई इत्यादि के लिए किया जा सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...

21 जून से लायक राम मानटा लापता, परिजनों की अपील—’कहीं दिखें तो तुरंत दें सूचना’

हिमखबर डेस्क शिमला जिला की तहसील कुपवी के ग्राम थुनदराडा...