खाई में गिरने से बाल-बाल बची 50 यात्रियों से भरी HRTC बस

--Advertisement--

Image

शिमला, 16 अगस्त – जसपाल ठाकुर

भारी बरसात के चलते सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामले में रोहड़ू के कशैणी कैंची पर एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कशैणी कैंची के पास बस की ब्रेक फेल हो गई व बस खाई में जाने से बच गई। बस सड़क के एकदम सिरे पर खाई में जाने से बची।

चालक की सूझबूझ से यह हादसा होने से टल गया। चालक बस को नियंत्रित न कर पाता तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। बस में करीब 50 लोग सवार थे।

एचआरटीसी चालक श्रवण कुमार का कहना है कि रोहडू- नारकंडा बस के इतने खस्ताहाल  हैं कि यह कहीं पर भी धोखा दे सकती है। उन्होंने निगम से आग्रह किया कि जल्द कंडम बसों के स्थान पर नई बसें उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि अनमोल जीवन सुरक्षित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...