बास्केटबाॅल में स्टेट चैंपियन बनी सिरमौरी छोरियां, फाइनल में कांगड़ा को दी पटखनी

--Advertisement--

Image

नाहन, 16 अगस्त – नरेश कुमार राधे

कांगड़ा जिला के नूरपुर में आयोजित हुई 43वीं सीनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में सिरमौर की महिला टीम स्टेट चैंपियन बनकर लौटी है। अपने पूल के सभी मैच जीतने के बाद फाइनल मुकाबले में डीएवी कांगड़ा की टीम को हराकर सिरमौर की टीम चैंपियन  बनी है।

प्रतियोगिता का आयोजन 11 अगस्त से 14 अगस्त तक कांगड़ा के नूरपुर में अटल इंडोर स्टेडियम में हुआ। इस चैंपियनशिप में पुरुष व महिला वर्ग की टीमों ने भाग लिया, जिसमें महिला वर्ग में सिरमौर की टीम ओवरऑल अव्वल रही।

सिरमौर की महिला टीम ने ये खिताब कांगड़ा की टीम को 56/45/11 अंकों से हराकर अपने नाम किया है। स्टेट चैंपियन बन समूचे प्रदेश में सिरमौर का नाम चमकाया है। टीम की ज्योतिका को बैस्ट खिलाड़ी का खिताब भी मिला है।

2019 में भी सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता पर सिरमौर का कब्जा रहा था। 2020 व 2021 में कोरोना काल की वजह से प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था। लिहाजा ये कहा जा सकता है कि लगातार दूसरी बार सिरमौर ने इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

समूची टीम ने अपनी सफलता का श्रेय सिरमौर बास्केटबॉल संघ के कोच कंवर अभय सिंह, प्रधान सुशील शर्मा, महासचिव कंवर समरवीर सिंह, सचिव राकेश चौहान व सचिन को दिया है, जिन्होंने टीम को पूर्ण सहयोग व मार्गदर्शन दिया।

बता दें कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले संघ द्वारा खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिला। बास्केटबाॅल संघ ने खिलाड़ियों को इस अभूतपूर्व जीत पर बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...