
शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ती दरगेला पंचायत के वार्ड 1 में स्थित दत्तात्रेय मंदिर के कमेटी सदस्यों द्वारा आज 76 वां स्वतन्त्रता दिवस बड़ी धूम -धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के सदस्यों और मौजूद लोगो द्वारा तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारों का गुणगान किया। इसके साथ राष्टीय गान का गुणगान भी किया गया।
इस मोके पर दत्तात्रेय मंदिर के पुजारी ने समस्त प्रदेश वासियों एवं गांववासियों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
