मंडी-पठानकोट हाईवे पर राजोल में गज पुल के पास HRTC बस और कार में टक्‍कर

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजोल में गज खड्ड पुल के पास भारी बारिश के बीच सुबह सड़क दुर्घटना हो गई। सुबह हुई इस दुर्घटना में कार व बस में टक्कर हो गई।

एचआरटीसी की बस पठानकोट की तरफ तथा कार गगल की तरफ को आ रही थी कि गज खड्ड पुल के पास यह दुर्घटना हो गई।  दुर्घटना में वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा था गलती कार सवार की थी। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार ओवरटेक करने के प्रयास में था। इस दौराना दोनों वाहनों के बीच आमने सामने से टक्‍कर हो गई। दोनों वाहनों की ड्राइवर सीट की तरफ काफी नुकसान हुआ है।

वहीं, इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लापरवाही से वाहन चलाना हानिकारक साबित हो रहा है। बीते सप्ताह सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान गई है।

कछियारी में पेट्रोल पंप से पेट्रोल डालकर स्कूटी में निकल रहे दो युवाओं की स्कूटी को सेना के वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था।

इसी तरह से रैत में एक बुजुर्ग राहगीर को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी थी, जिस कारण बुजुर्ग राहगीर की अस्पताल में घायलों का ताव न सह पाने के कारण मौत हो गई थी। बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में वाहन सावधानी से चलाने की जरूरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...