विधायक अर्जुन सिंह ने किया ज्वाली जोन की लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

ज्वाली जोन की लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्वाली विधायक अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में हुआ। कार्यक्रम का आगाज वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा एवं स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत शाल, टोपी पहनाकर किया एवं समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पहले कोटला मैदान में पहुंचने पर विधायक अर्जुन सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यातिथि ने छात्रों द्वारा निकाली गई भव्य परेड को सलामी दी। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में ज्वाली जोन के 31 विद्यालयों के 393 छात्र विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

जमा एक की छात्रा विश्व ज्योति द्वारा “भारत अनोखा राग”, पर सुंदर नृत्य गीत प्रस्तुत किया गया। छात्राओं द्वारा “लाल चिड़िये ओ लाल चिड़िये” हिमाचली लोकनृत्य गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मैहरा ने छात्रों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जो टीम जीती है उसे आगे बढ़ने का मौका मिलता है जबकि हारने वाली टीम को भविष्य में अपनी कमियों को सुधारने की सीख मिलती है।

अर्जुन सिंह ने कहा कि किसी जंगे मैदान में उतरने से पहले हौंसला जरुरी है। खेल के दो सबसे अधिक महत्वपूर्ण लाभ; अच्छा स्वास्थ्य और शान्त मस्तिष्क हैं। विद्यार्थी देश के युवा हैं, और वे खेल गतिविधियों के द्वारा और अधिक लाभान्वित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, तो सभी तिरंगे का मान सम्मान दें और 15 अगस्त को अपने अपने घरों पर तिरंगा जरुर फहराएं। उन्होंने कहा कि कोटला क्षेत्र के लोगो की सुविधा के लिए कोटला पीएचसी को स्तरोन्नत कर सीएचसी का दर्जा दे दिया गया है, कोटला में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी खुल गया है, गांव सोलधा के लिए पटवार सर्किल भी शीघ्र ही खुल जाएगा।‌

उन्होंने कोटला खेल मैदान की स्टेज पर लैंटर के निर्माण एवं कोटला मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए आए हुए बजट को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने 11 हजार रुपए अपनी विधायक निधि से बच्चों के सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए दिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान, प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शर्मा , कोटला पंचायत प्रधान रीता देवी, जोगिंदर सिंह, योगेश शर्मा, एसएमसी प्रधान बाबूराम राणा, डीएससीए प्रधान सुभाष कुमार, त्रिलोकपुर प्रधानाचार्य बलजीत कुमार, सोलधा उज्जवल,भाली राकेश सपहिया, नीरज मन्हास, रजनीश कुमारी, अश्विनी शर्मा, अरविंद कुमार , विजय राणा, राजेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, रणजीत सिंह, कमलेश शर्मा , केवल जरियाल, राजकुमार वर्मा आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रधानाचार्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...

पुलिस ने फेरा नशा तस्कर के मंसूबों पर पानी, बस में 1.890 KG चरस के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा माफिया...