चंडीगढ़ मनाली NH पर पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर, 30 वर्षीय शख्स की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

मंडी, 12 अगस्त – नरेश कुमार

शुक्रवार दोपहर बाद मंडी जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हनोगी माता मंदिर के पास जोगनी माता मंदिर के पास गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।

वही गाड़ी में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना औट की टीम मौके पर पहुंच गई है। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जोनल अस्पताल लाया गया है। पहाड़ी से पत्थर गिरने से गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र राज कुमार छतर भद्रवाड़ सरकाघाट के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान 39 वर्षीय धर्मेंद पुत्र राम कृष्ण गहरा सरकाघाट व 40 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र रूप लाल भद्रवाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों घायल कुल्लू में महेंद्रा फाइनेंस में कार्य करते हैं और मंडी की तरफ आ रहे थे।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना औट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...