तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूल लेक्चरर की संदिग्ध मौत

--Advertisement--

Image

ऊना,12 अगस्त :

दुलैहड़ में आयोजित “तिरंगा यात्रा” के दौरान एक अध्यापक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवंत सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी गलुआ, ऊना के रूप में हुई है।

वो दुलैहड़ स्कूल में राजनीति शास्त्र के लेक्चरर के पद पर तैनात थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ द्वारा शुक्रवार सुबह गांव व बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।

इस यात्रा में प्रिंसिपल सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान जसवंत सिंह चलते- चलते गिर गए। स्कूल स्टाफ द्वारा अध्यापक जसवंत सिंह को दुलैहड़ अस्पताल लाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ASP ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चला पाएगा। उधर प्रवक्ता के आकस्मिक निधन पर शिक्षा विभाग व परिवार में शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...