स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही पलटी स्कूल बस,रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे अभिभावक,4 बच्चे घायल

--Advertisement--

Image

ऊना, 12 अगस्त – अमित शर्मा

जिला के लमलैहड़ी में सड़क हादसा पेश आया है। जहां बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस पलट गई। हादसे के दौरान बस में करीब एक दर्जन से अधिक बच्चें सवार थे। जिसमें से करीब चार बच्चों को अधिक चोटें पहुंची है, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावकों में भगदड़ मच गई। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए, तो कई रोते बिलखते क्षेत्रीय अस्पताल की ओर भागे।

बता दें कि दो दिन पहले भी इसी निजी स्कूल की एक बच्चों से भरी वैन रामपुर में सड़क किनारे हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें एक बच्चे को चोटें पहुंची थी।

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद जहां स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंच गया, वहीं पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल तेज कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...