Breaking News: चलती बस, ट्रक व जीप पर पत्थरों की बरसात, भागकर बचाई जान, हाई-वे बंद

--Advertisement--

Image

मंडी, 11 अगस्त – अंशुल दिक्षित 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जनपद के सात मील के पास वीरवार सुबह उस वक्त लोगों की सांसे अटक गई, जब पहाड़ी से पत्थरों की बरसात होने लग पड़ी।

सुबह करीब साढ़े पांच बजे भारी बारिश के कारण सात मील पर पहाड़ी से पत्थर हाईवे पर आ गिरे। जिस वक्त ये पत्थर गिरे उस वक्त हाईवे से एक वॉल्बो बस, एक ट्रक और एक जीप गुजर रहे थे।

जैसे ही लोगों को पत्थर गिरने का पता चला तो सभी गाड़ियों को वहीं पर छोड़कर सुरक्षित स्थान की तरफ भागे। समय रहते सभी सुरक्षित निकल आए। इसके बाद एक बड़ा पत्थर जीप पर आ गिरा, जिससे जीप का भारी नुकसान हुआ है।

वहीं, बस और ट्रक के आगे-पीछे पत्थर गिरे हैं, और इनका कोई नुकसान नहीं हुआ है। तीनों गाड़ियों के आगे और पीछे भारी मलबा आने से ये गाड़ियां फंस कर रह गई हैं।

वहीं यहां पर नेशनल हाईवे भी पूरी तरह से बाधित हो गया है। वाया कटौला कुल्लू की तरफ जाने वाली सड़क भी कमांद के पास बाधित हो गई है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर सफर करने वाले अभी अपनी यात्रा को टाल दें क्योंकि हाईवे बहाली के अभी आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

मौसम साफ होने के बाद ही मलबा हटाने का कार्य शुरू हो पाएगा और उसके बाद ही हाईवे की बहाली हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...