
ऑर्गन डोनेशन वीक के उपलक्ष पर सोटो हिमाचल ने छेड़ा जागरूकता अभियान, आईजीएमसी में डीएमई छात्रों को किया सम्मानित, सोटो ने आयोजित की विभिन्न गतिविधियां
शिमला – 10 अगस्त 2022 – जसपाल ठाकुर
शिमला में ऑर्गन डोनेशन वीक के तहत बुधवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल प्रदेश व उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली की एनएसएस इकाई की ओर से अंगदान के प्रति जागरूकता रैली आयोजित की गई।
आईजीएमसी की प्रधानाचार्य डॉक्टर सीता ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली आईजीएमसी के मुख्य गेट से लेकर रीगल लक्कड़ बाजार तक गई। वहीं आईजीएमसी परिसर में सुबह करीब 11:45 बजे छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया ।
नाटक देखने के लिए मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुट गई इसके बाद आईजीएमसी के सेमिनार हॉल में छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान फेस पेंटिंग व रैली में भाग लिए प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए ।
कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डॉ रजनीश पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि सोटो हिमाचल प्रदेश भर में लोगों को अंगदान के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है।
देश में हर साल लाखों लोग ऑर्गन फैलियर के कारण मर जाते हैं ऐसे में ब्रेन डेड व्यक्ति अंगदान करके इन मरीजों की जान बचा सकते हैं। सोटो के स्थापित होने के बाद समाज में अंगदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने में भी सहायता मिल रही है।
कॉलेज प्रधानाचार्य डॉक्टर सीता ठाकुर ने सोटो हिमाचल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अंगदान की शपथ लेने के साथ परिवार को इसकी जानकारी देना बेहद जरूरी है। मरने के बाद शरीर परिवार के हवाले कर दिया जाता है ऐसे में परिवार अंगदान के लिए सहमति भरे तो ऑर्गन फेलियर से ग्रसित मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है।
उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अंगदान के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाने में सोटो का सहयोग करें वह इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दें ।
सोटो के नोडल अधिकारी डॉ पुनीत महाजन ने कहा कि मौजूदा समय तक प्रदेश भर से लोग सोटो की मुहिम से जुड़ते जा रहे हैं। मौजूदा समय तक करीब 750 लोगों ने अंगदान करने की शपथ ली है। वहीं आईजीएमसी में 5 लाइव किडनी ट्रांसप्लांट और दो कैडेवरिक ऑर्गन रिट्रीवल हुए हैं । विश्व भर में अंगदान दिवस 13 अगस्त को मनाया जाएगा।
यह हुए सम्मानित
कार्यक्रम में अमृता राणा, तनुजा, करण, विकास वर्मा, स्नेहा ठाकुर, लक्षित शर्मा, अजीत शर्मा, अंकुश शर्मा, सुशील शर्मा, पंकज ठाकुर, निकिता, आईना डोगरा , सेजल चौहान , जन्नत चौहान, रीना शर्मा, दीपा मस्ता, दीक्षा, हर्ष ठाकुर, अवंतिका, सुनामी महक, अर्चना, प्रेरणा नेगी, अंकिता शर्मा, प्रियांशु, चंदेल, ईशा, गुरुदेव, मुकेश वर्मा, दीक्षा वर्मा, विकास कुमार, वंदना शर्मा, जानवी, सुधांशु ठाकुर, कपिल देव और कपिल सम्मानित हुए ।
स्वयं के उदाहरण से किया जागरूक
अस्पताल के एमएस जनक राज ने अपना उदाहरण देते हुए कहा की अंगदान करने की शपथ ले चुके हैं और इसके बारे में उन्होंने अपने परिवार को अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।
फेस पेंटिंग से किया जागरूक
रविवार को ओपन गेटी थिएटर में आयोजित फेस पेंटिंग कार्यक्रम में युवा संस्था के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसमें छात्रों ने चेहरे पर रंग-बिरंगे डिजाइन के माध्यम से लोगों को अंगदान की जानकारी दी।
आरकेएमवी में रंगोली प्रतियोगिता
ऑर्गन डोनेशन वीक के तहत शिमला के आरकेएमवी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें करीब 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ग्रुप सी की छात्राओं ने बेहतरीन रंगोली डिजाइन बनाकर पहला स्थान हासिल किया। वही ग्रुप दूसरे और ग्रुप ए तीसरे स्थान पर रहा।
