कांग्रेस की घोषणाओं में दिखा केजरीवाल का असर – विकास धीमान 

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – आशीष कुमार 

हिमाचल में चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे वादों का बाजार तेज हो रहा है। कांग्रेस ने अपनी चुनावी घोषणाएं की हैं जिसमें महिलाओं को 1500 रुपए, फ्री बिजली तथा पुरानी पेंशन की बहाली मुख्य है।

इन घोषणाओं पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास धीमान ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि इन घोषणाओं में अरविंद केजरीवाल का असर पूरी तरह दिख रहा है। जो दल कभी जनता की बात नहीं करते थे आज जनता को उन सुविधाओं को देने को कह रहे है जिन्हें खुद कांग्रेस और बीजेपी ने बंद किया था।

विकास धीमान ने बताया कि जब प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम को बंद किया गया तो कांग्रेस की ही सरकार राज्य में थी तथा भाजपा की सरकार केंद्र में थी, तो यह दोनो दल उस सुविधा का बादा कैसे कर सकते है जिन्हे बंद करने में इन दोनों दलों का हाथ है।

विकास धीमान ने बताया कि जो कांग्रेस केजरीवाल की नीतियों का विरोध कर रही थी आज बोहि कांग्रेस केजरीवाल की नीतियों की नकल कर रही है। विकास धीमान ने कहा की कांग्रेस के वादों की सूची में शिक्षा की बेहतरी की कोई योजना नहीं है, स्वास्थ सुविधाओं के लिए कुछ नहीं है।

कांग्रेस के वादों को विकास धीमान ने चुनाव में लोगों को दिए जाने वाले एक कागज पे लिखी हुई घोषणा मात्र बताया। इसके विपरित दिल्ली में केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को जो शिक्षा और स्वास्थ का मॉडल दिया है उसे पूरी दुनिया मानती है।

धरातल पर सुविधाओं को सिर्फ केजरीवाल ही पहुंचा सकते हैं और इस बार हिमाचल की जनता केजरीवाल का साथ देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...