
देहरा – आशीष कुमार
आजकल देहरा में राजनीति हलचल जोरों पर है ।। इसी बीच देहरा में चर्चाओं का बाजार गर्म है । सूत्रों की माने तो जनता अब देहरा विधानसभा से ही प्रत्याशी चाहती है चाहे वो किसी भी पार्टी का हो ।
जब देहरा विधानसभा के लोगो से बात की गयीं तो उन्होंने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि हर पिछली बार भी देहरा में पैराशूटी प्रत्याशी लेंड हुए उससे पहले भी पैराशूट से प्रत्याशी लेड हुए । और इस बार भी ऐसी ही स्थिति बन रही है।
पर इस पर कांग्रेस पार्टी में भी असमंजस की स्तिथि बनी हुई है। लोगो का कहना है कि क्या किसी भी पार्टी के पास देहरा से कोई ऐसा नेता नही की जो टिकट हकदार हो ?
अब तो आने वाला समय ही बताएगा कि टिकट देहरा विधानसभा के अंदर से किसी को मिलता है या किसी बाहरी को ? पर जनता दबी हुई जुबान से वाहरी प्रत्याशी को स्वीकार नही करने की बात कर रही है।
खैर अब आने वाला समय ही बताएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है ।।
