हिमाचल : नशे के लिए बेटे ने चुराए मां के 8 लाख के गहने, रख दिए गिरवी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 07 अगस्त – अनिल कपलेश 

बेटा किसी परेशानी में हो तो मां अपने गहनों तक को बेच या गिरवी रख देती हैं। ऐसे किस्से तो आपने कई सुने होंगे। लेकिन हिमाचल में इसके विपरीत एक मामला सामने आया है।

नशे की लत युवाओं पर इस कदर हावी हो चुकी है कि वह कुछ भी करने से गुरेज नहीं करते। आलम ये है कि अब युवा नशे के लिए चोरी तक करने लगे हैं। हिमाचल के एजुकेशन हब कहे जाने वाले हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां नशे के लिए बेटे ने पहले तो अपनी मां के आठ लाख के गहने चुरा दिए, इसके बाद उसे फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रख उससे मिले पैसों को नशे में उड़ा दिया।

दरअसल बेटे ने चिट्टा खरीदने के लिए मां के आठ लाख के सोने के कीमत जेवरों को चुराकर फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रख दिए।

वहीं, फाइनेंस कंपनी से मिले लाखों के लोन को युवा ने चंद दिनों में ही नशे में उड़ा दिया। इस बात का खुलासा शायद न होता यदि महिला पुलिस में शिकायत दर्ज न करवाती।

एसपी आकृति शर्मा ने कहा कि परिवार को इस बात का पता तब चला जब महिला ने गहने चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो जांच में सामने आया कि महिला के बेटे ने ही जेवर चुराए है। वहीं बेटे की बदनामी न हो इसके लिए महिला ने अपनी शिकायत वापसी ले ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...