चालक की लापरवाही से मलबे में फंसी HRTC बस, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार 

हिमाचल में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी हैं। जगह-जगह पहाड़ दरक रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए खतरा और भी बढ़ गया हैं। इसी बीच मंडी जिला के जोगिन्दरनगर उपमंडल में एक हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के चालक की कथित लापरवाही सामने आई है।

दरअसल, उपमंडल के गुम्मा में खानी नाला के समीप भूस्खलन से सारा मलबा सड़क के बीच आ गया था। जिसको हटाने के लिएविभाग दवरा JCB मशीने लगाई हुई थी।

इसी बीच मंडी से चंबा जा रही HRTC बस के चालक ने मलबे के बीच से बस को पार करवाने की कोशिश की, लेकिन मलबा अधिक होने की वजह से बस मलबे में बीच फंस गई।

बस कई घंटों तक यहां फंसी रही। निगम के चालक की लापरवाही की वजह से बस में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं थी। ग़नीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ अन्यथा किसी की जान भी जा सकती थी।

विभाग द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से बस को क्रॉस करवाया और यातायात बहाल कर दिया।

बताते चलें कि इसी मार्ग पर कोटरोपी में पांच साल पहले बड़ा हादसा पेश आया था। जिसमें दो बसें मलबे की चपेट में आ गई थीं व करीब 48 लोगों की मौत हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...