CWG: टेबल टेनिस में मेडल पक्का; फाइनल में भविना, मनिका-साथियान, शरत-श्रीजा भी आगे बढ़े

--Advertisement--

Image

बर्मिंघम – ब्यूरो – रिपोर्ट

भारत की पैरा टेबल-टेनिस खिलाड़ी भविना पटेल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को महिला एकल क्लास 3-5 के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित किया। पहली बार राष्ट्रमंडल खेल में भाग ले रही भविना ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड की स्यू बेली को तीन गेमों के मैच में 11-6, 11-6, 11-6 से हराया।

भविना इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020 में रजत पदक जीत चुकी हैं। उधर, मनिका बत्रा-साथियान ज्ञानसेकरन और शरत कमल-श्रीजा अकुला की भारतीय मिश्रित युगल जोडिय़ों ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को अपने-अपने शीर्ष-16 मैचों में जीत दर्ज की।

मनिका-साथियान की जोड़ी ने नाइजीरिया के ओमोटायो ओलाहाइड और ओजोमो आयोके को 11-7, 11-6, 11-7 से हराकर क्वार्टरफाइनल में कदम रखा। दूसरी ओर, शरत-श्रीजा ने मिश्रित युगल में भारतीय वर्चस्व को जारी रखते हुए मलेशिया के लियो ची फेंग और हो यिंग को चार गेमों के मैच में 5-11, 11-2, 11-6, 11-7 से मात दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...