कांग्रेस को कोसने की बजाय महंगाई व बेरोजगारी दूर करे भाजपा सरकार : राजेंद्र राणा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकारें आए दिन कांग्रेस को कोसकर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती क्योंकि इन्हीं भाजपा सरकारों ने जनता को महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने का वायदा करके जनता के वोट बटोरे थे और सत्ता में आने के बाद देश की जनता को कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी का तोहफा दिया।

विधायक राजेंद्र राणा शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के अपने दौरे के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को सत्तासीन हुए 8 साल से अधिक समय हो गया है जबकि प्रदेश में भी भाजपा सरकार का कार्यकाल अब खत्म होने को है लेकिन भाजपा ने अपनी हर नाकामी का ठीकरा पूर्व कांग्रेस सरकारों के सिर फोड़ कर अपनी जवाबदेही से बचने की नीति अपनाई हुई है, जिसे अब जनता बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिन वायदों और झांसों के बल पर भाजपा केंद्र व राज्यों में सत्तासीन हुई है, उन वायदों पर अमल करना तो दूर, सारे के सारा सामाजिक व आर्थिक ढांचा तहस-नहस कर दिया गया है। जिस नोटबंदी का सहारे देश में ढढोरा पीटा कि इससे भ्रष्टाचार समाप्त होगा, उस पर अब कोई भी भाजपा नेता एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं है।

स्विस बैंकों में जमा कितना काला धन वापस लाकर देश की जनता के खाते में 15 -15 लाख रुपए डाले गए , इस बारे भी भाजपा सरकार कोई सूची जारी नहीं कर रही। उन्होंने कहा गरीब आदमी के वोट लेकर भाजपा सरकार देश के चंद कारपोरेट घरानों पर ही अपना प्यार लुटा रही है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

15 महिला मंडलों को किया सम्मानित

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के दौरे के बाद राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत बगेहडा़ में आयोजित महिला मंडल सम्मानित समारोह के दौरान 15 महिला मंडलों को सम्मानित किया जिन्हें एक एक टैंट व 12- 12 हजार की राशि प्रदान की गई। इस मौके पर उन्होंने बगेहड़ा अयोध्या धाम के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए, बूहला बगेहड़ा में सराय निर्माण के लिए 2 लाख, बीड़-बगेहड़ा में सराय निर्माण के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...