शाहपुर : भाजपा-कांग्रेस में टिकट के कई तलबगार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही ओबीसी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में भाजपा और कांग्रेस में टिकट के लिए कई लोगों ने दावेदारी जताई है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर ली है।

भाजपा से मंत्री एवं विधायक सरवीण चौधरी ने टिकट की दावेदारी जताई है। साथ ही कमल शर्मा भी तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच वरिष्ठ नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया के अगले कदम पर भी राजनीतिक पार्टियों के समीकरण बदलेंगे। हालांकि अभी तक मनकोटिया ने अपने पत्ते सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन पिछले दिनों धर्मशाला में हुई पूर्व सैनिक लीग की बैठक में उन्होंने संकेत दिए हैं कि शाहपुर से फिर से राजनीतिक भविष्य तलाशेंगे।

पिछले कुछ चुनावों में मनकोटिया व केवल सिंह पठानिया की लड़ाई का लाभ सरवीण चौधरी को मिलता आया है और वह जीत दर्ज कर प्रदेश मंत्रिमंडल में हैं। सरवीण चौधरी पिछले 15 साल से शाहपुर में सत्ता पर काबिज हैं। कांग्रेस में केवल सिंह पठानिया लंबे समय से जनसंपर्क में जुटे हैं।

उनके साथ टिकट के लिए मनोज ठाकुर, हंसराज ठाकुर, कर्ण परमार, ओंकार राणा व जितेंद्र गुलेरिया ने भी दावेदारी जताई है। आप से अभिषेक ठाकुर व तीर्थ राम ने भी प्रचार शुरू कर दिया है।

कब किसे मिली कुर्सी

शाहपुर हलके में वर्ष 1982, 1985, 1990 व 1993 तक मेजर विजय सिंह मनकोटिया सत्ता में काबिज रहे। 1998 में सरवीण चौधरी ने भाजपा टिकट से जीत हासिल की। वर्ष 2003 में फिर से विजय सिंह मनकोटिया ने जीत हासिल की। वर्ष 2007, 2012 व 2017 में लगातार भाजपा से सरवीण चौधरी विजयी रही। वर्तमान में वह मंत्री हैं।

कमल शर्मा, भाजपा के बोल

भाजपा का सिपाही हूं। लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं व टिकट की मांग करूंगा। जल्द सब कुछ सार्वजनिक हो जाएगा।

मनोज ठाकुर, कांग्रेस के बोल

पार्टी के लिए काम करता आया हूं। जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। टिकट की मांग करूंगा और जीत हासिल कर सीट पार्टी की झोली में डालूंगा।

कर्ण परमार, कांग्रेस के बोल

प्रचार अभियान जारी है और पार्टी से टिकट की मांग की जाएगी। अगर टिकट मिली तो जीत हासिल करूंगा।

अभिषेक ठाकुर, आप के बोल

प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में रोजाना कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। हलके में आप जीत हासिल करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...