हमीरपुर में कांग्रेस ने किया चक्का जाम, 37 लोग हिरासत में

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शहर में रैली निकाली। इस दौरान मुख्य तौर पर महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, खाद्य पदार्थो पर जीएसटी लगाना व ईडी के जरिये कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को आतंकित करवाने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा चक्का जाम कर गिरफ्तारियां भी दी।

हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष राजेंद्र जार एवं बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में उपरोक्त मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय हमीरपुर से गांधी चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम ने कार्यकर्ताओं को उठाने के लिए हलका बल प्रयोग किया जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं तथा कईयों के कपड़े भी फट गए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार, बडसर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित 37 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और हमीरपुर थाने में ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

ये रहे मौजूद

इस घटनाक्रम में मुख्य तौर पर पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलबिद्र बबलू, सचिव कृष्ण कुमार व राजीव राणा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल व नरेश ठाकुर, तेजनाथ वर्मा, राजेश चौधरी, सुदर्शन शर्मा, अजय कुमार अंकुश सैनी, राकेश गोल्डी, अखिलेश चौधरी, टोनी ठाकुर, चंदन ठाकुर, देवेंद्र राणा, रामचंद्र पठानिया, रतन डोगरा, रोहित शर्मा, अजय शर्मा, विवेक कटोच, जगजीत ठाकुर, राजेश पठानिया, सुरेश पटियाल, केवल धीमान व विजय बन्याल सहित सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...