नहर में पलटी स्कूल बस, 13 छात्र और 2 अध्यापक थे सवार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के डोबरी सालवाला के नजदीक एक निजी स्कूल की बस नहर में पलट गई। स्कूल बस में 15 के करीब बच्चे और अध्यापक सवार थे। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, जिस कारण सभी बच्चे सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के शिवपुर में स्थित निजी स्कूल की यह बस अचानक सड़क के साथ नहर में पलट गई। बताया गया है कि जिस वक्त यह बस पलटी इसमें 13 बच्चे और 2 टीचर मौजूद थे। हालांकि बस पलटने के बाद किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

बताया जा रहा है कि बस चालक द्वारा एक गड्ढे से बस को बचाते वक्त यह हादसा हुआ। स्थानीय निवासी कमल, इंदर सिंह, परविंदर, सुमन व केसर ने बताया किडोबरी सालवाला सड़क बेहद तंग है, जिसके कारण अक्सर यहां पर हादसों का भय बना रहता है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि सालवाला के पास एक स्कूल बस नहर में पलटने की सूचना मिली है। बस में सवार सभी स्कूली बच्चे व अध्यापक सुरक्षित हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...