1500 देने से पहले ये बताएं, कितनों को दी नौकरी व बेरोजगारी भत्ता

--Advertisement--

Image

मंडी, 4 अगस्त – नरेश कुमार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को हर महीने 1500 रु देने का वादा किया गया है। नेता प्रतिपक्ष के इस वादे पर भाजपा नेताओं पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा महिलाओं के साथ किए जा रहे वायदे को झूठ का पुलिंदा करार दिया है।

रजत ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से पूछा है कि पहले वे ये बताएं कि कांग्रेस पार्टी ने कितनों को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता दिया है। रजत ठाकुर ने कांग्रेसी नेताओं को उनके पुराने वादे याद दिलाते हुए पूछा कि 2003 के चुनावों में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। कांग्रेस के नेता पहले ये बताएं कि कितनों 2003 से 2007 तक कितनों को सरकारी नौकरी मिली।

इसके बाद 2012 के चुनावों में कांग्रेस ने बेरोजगारों से उन्हें हर महीने एक हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। कांग्रेस के नेता बताएं कि 2012 से 2017 तक कितनों को बेरोजगारी भत्ता दिया। न तो प्रदेश के लोगों को सरकारी नौकरियां मिली और न ही बेरोजगारी भत्ता। यह सिर्फ चुनावों के दौरान लोगों को बरगलाने का एक तरीका था, ताकि चुनाव जीते जा सकें। इस बार भी कांग्रेस के नेताओं में सत्ता को हथियाने की इतनी ज्यादा भूख बढ़ चुकी है, जिसका कोई हिसाब नहीं।

आए दिन प्रदेश की जनता को बरगलाने के लिए तरह-तरह के झूठे प्रलोभन दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को इस बात को समझना होगा कि अब प्रदेश के लोग इनके झूठे प्रलोभनों में आने वाले नहीं है। लोगों को पता है कि पांच वर्षों में सीएम जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का समान विकास भी हुआ है और लोगों को रोजगार भी मिले हैं। इस बार भी प्रदेश की जनता सरकार के इन विकासात्मक कार्यों पर अपनी मोहर लगाने वाली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...