
पालमपुर – बर्फू
रोजगार चाहिए तो आवेदन करने के लिए हो जाए तैयार। जी हां यहां बाल विकास एवं परियोजना कार्यालय भवारना स्थित पालमपुर के तहत रिक्त पड़ेआंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 11 पद भरे जाने हैं।
जिसके लिए जरूरी औपचारिकताओं के साथ आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। यह रोजगार के लिए एक मौका हो सकता है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता जमा- दो कक्षा उतीर्ण, आवेदक संबंधित गांव/ फीडर एरिया से हो, अधिकतम परिवारिक आय 35 हजार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए 25 अगस्त को 11 बजे तक सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भवारना स्थित पालमपुर में आवेदन कर सकते हैं।
उक्त पदों के लिए साक्षात्कार 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी सभी वांछित प्रमाण पत्रों को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित छायावृत्ति आवेदन के साथ लगाने होगी।
नगर निगम पालमपुर वार्ड-दो के आंगनबाड़ी आर्यसमाज, वार्ड-सात के लोहारल एक , पंचायत हंगलोह के आंगनवाड़ी केंद्र पदरा, अप्परडाढ़ के चमोटू, निगम वार्ड-10 के धौलाधार कॉलोनी, वार्ड-आठ के रोड़ी, ठंडोल के ठंडोलतप्पा के तप्पा, सलोह के सलोह एक, फरेड के जस्सू, परौर के परौर-सात आंगनवाडीकेन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
