नाहन कालेज में एबीवीपी और एसएफआई गुटों में झड़प व मारपीट दो घायल

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

डा वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार दोपहर को एसएफआई व एबीवीपी के गुटों में मारपीट हुई। एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं कि कालेज में बाहरी तत्व बुलाए गए हैं।

एबीवीपी का आरोप है कि कालेज में बाहरी तत्व एसएफआई के द्वारा बुलाए गए। जबकि एसएफआई के कार्यकर्ता कह रहे हैं कि बाहरी लोगों को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बुलाया।

इन दिनों कालेज में एडमिशन चली हुई हैं। एबीवीपी व एसएफआई द्वारा गाइडेंस ब्यूरो भी लगाए गए हैं। दोनों संगठन छात्रों को अपने अपने संगठन में जुड़ने के लिए बैठके भी कर रहे हैं।

इसी दौरान बुधवार दोपहर को एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं में भारी झड़प व मारपीट हुई। जिसमें 2 छात्र घायल हुए हैं। घायल छात्रों को कालेज के प्रोफेसरों ने अस्पताल पहुंचाया। एक छात्र को ज्यादा चोटें लगी हैं।

इसी दौरान मारपीट व झगड़े की जानकारी नाहन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में जांच में छानबीन शुरू कर दी है।

डा वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य रीना राठौर ने बताया कि एसएफआई व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। जिसकी जानकारी नाहन पुलिस को दी गई। घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया।

वही नाहन पुलिस थाना सदर के प्रभारी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में दो गुटों में मारपीट की जानकारी मिली हैं। आईओ को कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...