फौजी भाइयों की कलाई पर बंधेगी तिरंगा राखी, मंडी से भेजी 5 हजार राखियां

--Advertisement--

Image

मंडी, 03 अगस्त

देश की सरहद की रक्षा करने वाले फौजी भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन के त्यौहार पर मायूस न हों, इसलिए अपने फौजी भाइयों के लिए हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन ने इस वर्ष भी अपने हाथों से बनाई गई।  महिलाओं नेतिरंगा कलर की राखियां बॉर्डर पर भेजी हैं।

बुधवार को एसोसिएशन ने जिला प्रशासन मंडी के माध्यम से करीब 5 हजार राखियां कारगिल, ग्लेशियर और लेह लद्दाख के लिए भेजी। हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा आशा ठाकुर ने बताया कि वे 2015 से इस प्रकार राखियां अपने फौजी भाइयों के लिए सरहदों पर भेज रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि इन राखियों को एनसीसी के अधिकारियों के सुपुर्द किया गया है जहां से यह राखियां अलग-अलग स्थानों के लिए भेजी जाएंगी। आशा ठाकुर ने बताया कि फौजी भाइयों को किसी भी प्रकार के त्योहार अपने घर परिवार के साथ मनाने की छुट्टी नहीं मिल पाती। इसलिए उनके लिए राखियां भेजी गई हैं ताकि फौजी भाई सरहदों पर मायूस न हों देश की रक्षा करने में उनका मनोबल बढ़े।

उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है जिसके पहले ही सभी स्थानों के लिए विभिन्न माध्यमों से फौजी भाइयों के लिए राखियां भेजी जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...