
ऊना – अमित शर्मा
जिला ऊना के बंगाणा स्थित गरीब नाथ मंदिर में हुए ह्रदयविदारक घटना से हर कोई सहम गया है। इस घटना में पंजाब मोहाली के बनूर की मीराशाह कालोनी के वार्ड नंबर 11 के 7 युवक गोबिंद सागर झील में डूबकर असमय ही काल का ग्रास बन गए।
इस हादसे में लाल सिंह ने अपने परिवार के चार सदस्यों को खो दिया है, जिसमें दो बेटे एक भाई और भतीजा शामिल हैं। एक बेटा दसवीं में था व दूसरा कक्षा 12वीं में पढ़ रहा था। सबसे पहले नदी में नहाने उतरने वाला लाल सिंह का 13 वर्षीय लव कुमार ही था, उसे अंदाजा ही नहीं था कि पानी इतना गहरा है।
उसे बचाने के लिए उसका भाई रमन कुमार उसके पीछे गया, लेकिन वो भी डूब गया। उसके बाद चचेरा भाई और फिर एक एक करके सब डूबते चले गए। लाल चंद के भाई ने बचाओ बचाओ की आवाज लगाई तो आठवां युवक भी नदी में उतर गया। सात लोग जब पानी में डूब गए तो आठवें युवक ने भी नदी में झलांग लगाई।
लेकिन उसको बचाने के लिए वहां खड़ी एक नाव की रस्सी फेंक कर उसे वापस खींच लिया गया। इस तरह आठवें युवक को बचाल लिया गया, लेकिन बाकी सात लोग तब तक नदी में डूब चुके थे। इस हादसे ने लाल चंद को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है।
शरीर से दिव्यांग लाल चन्द पहले ही बिस्तर पर है, ज्यादा चल फिर नहीं सकता लेकिन इस हादसे ने उसकी कमर पूरी तरह तोड़ दी है। अब न जाने समय का कौन सा मलहम उसे इस दुख से बाहर निकालेगा।
