गले में आलू प्याज की माला डाल व गैस सिलेंडर उठाकर किया विरोध प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महंगाई के मुद्दे पर गले में आलू व प्याज की माला डालकर व गैस सिलेंडर उठाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कालेज चौक बिलासपुर से उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रोष रैली निकाली और बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी की। उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

आप के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव राज ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है लेकिन केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी है। केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के नाम पर जनता का शोषण शुरू कर दिया है। इससे महंगाई के दौर में जनता को रोजी रोटी कमाने में मुश्किल हो रही है। केंद्र सरकार की ओर से महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

आप सरकार दिल्ली व पंजाब में सराहनीय कार्य कर रही है। पार्टी की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश सरकार भी जनता और कर्मचारियों के हित में नहीं है। पंजाब व दिल्ली में जनता के लिए बेहतर कार्य करने के बाद अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी की ओर से लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां चलाई जाएंगी।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, प्रवक्ता सुमन प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्णेद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता व कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...