कांगड़ा: पूर्व बैंक मैनेजर के घर से लाखों रुपये व नकदी चोरी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

जिला में अब चोर सक्रिय होने लगे हैं। पंचरुखी, गगल के बाद ढगवार में चोर सक्रिय हुए हैं। यहां पर चोरों ने ढगवार में पूर्व बैंक अधिकारी के घर में चोरी करके लाखों रुपये की नकदी चोरी की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है। लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सकता है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

यह घटना बीती रात की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बीती रात ढगवार निवासी व स्टेट बैंक से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए ओमप्रकाश पठानिया के घर से से चोरी की है। चोरों ने अलमारियों व संदूक में लगे ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने व नकदी की चोरी की है।

यही नहीं घर के मंदिर में रखी देवी देवताओं की चांदी की मूर्तियां भी उड़ा ले गए। चोरी उस वक्त हुई है जब घर में कोई नहीं था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पठानिया अपनी धर्मपत्नी विजय पठानिया के साथ अपने कर्नल बेटे भूपेश तथा बहू सुरभि पठानिया के पास दिल्ली में गए हुए थे। घटना वाली रात घर में रखा चौकीदार पूर्ण चंद भी घर में नहीं था।

प्रधान ने की चोरों को पकड़ने की मांग

ग्राम पंचायत ढगवार की प्रधान सुषमा देवी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए शीघ्र कड़े कदम उठाए जाएं।

यह बोले थाना प्रभारी

पुलिस थाना गगल के प्रभारी भूपी सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को छानबीन में कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जिनसे अपराधियों के शीघ्र पकड़ में आने की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...