तेंदुए के हमले से घायल हुआ व्यक्ति, खेतों में काम करते वक्त पीछे से किया हमला

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

नारंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत चमेंजी में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। तेंदुए ने बीते दिन जहां एक बैल को अपना शिकार बनाया, वहीं शनिवार को धारघाट गांव में खेतों में काम कर रहे श्रीकांत को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस हमले से श्रीकांत की दोनों बाजुओं, हाथ और पांव में गहरे घाव हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक धारघाट गांव निवासी श्रीकांत शर्मा अपने खेतों में काम कर रहा था कि अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह काफी चोटिल हो गया। परिजन उसे तुरंत नारंग अस्पताल ले गए, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

श्रीकांत ने बताया कि बीते दिन तेंदुए ने उनके एक बैल पर भी हमला किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। तेंदुए के इस तरह आतंक से ग्रामीण खौफ में हैं। उन्होंने वन विभाग से तुरंत तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

उधर, वन विभाग के बीओ रामलाल शर्मा और फॉरेस्ट गार्ड किरण भी मौके पर पहुंचे। बीओ रामलाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए को पकडऩे के लिए उन्होंने पिंजरा लगा दिया है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...